अंतिम सोमवारी को लेकर जिलाधिकारी ने लिया विधि-व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश.
समस्तीपुर। अंतिम सोमवारी को लेकर जिले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, प्रमुख मार्गों एवं पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न कराए।
#Samastipur #LastSomwari #Somwari #KanwariyaYatra #BolBam #LawAndOrder #DistrictMagistrate #RoshanKushwaha #SamastipurNews #BiharNews #StreamBihar