पालकोट: आवेदन के बाद हरकत में आई पुलिस, सूकर फार्म हाउस में तोड़फोड़ और लूट, जांच तेज
Palkot, Gumla | Apr 15, 2026 पालकोट प्रखंड के गांधी नगर स्थित मुनि देवी (पति: तिलकमेंन नायक) के सूकर फार्म हाउस में हुई तोड़फोड़ और लूट की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि चैनपुर निवासी मजहर प्रसाद और उसके गिरोह के साथ करीब 10 अज्ञात लोगों ने सोमवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जेसीबी मशीन से चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया।