कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र में जीएसटी टीम ने मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट में दबिश दी, दस्तावेजों की जांच की
कुठला थाना अंतर्गत मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट में कटनी और जबलपुर की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार दोपहर 3:50 मिनट पर दबिश दी गई। इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए और सभी बैंक खाते चेक किए। तीन वाहनों को कुठला थाने में जप्त कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे ने जानकारी दी।