मेरठ में किन्नरों के हमले से रोडवेज कंडक्टर गंभीर घायल, फावड़े से वार कर मचाया हड़कंप #viralvideo
मेरठ में रोडवेज बस के एक कंडक्टर पर कथित तौर पर किन्नरों द्वारा फावड़े से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।