घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपानी विद्यालय में एनडीआरएफ का आपदा प्रशिक्षण, बच्चों को सिखाए जीवन रक्षक उपाय
शनिवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी विकासखंड के सांदपानी विद्यालय में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा विद्यार्थियों को आपदा से बचाव और राहत कार्यों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आपदा के समय सतर्कता, सुरक्षा और मानवीय सहायता के प्रति जागरूक करना था।