नगर के जस्तम चौक क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। दिव्यांगजनों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली तीन पहिया बैटरी चालित साइकिल की बैटरी में अचानक हुए विस्फोट ने एक मेहनतकश दिव्यांग की जान ले ली। शाम करीब 8 बजे सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू), पिता बलीराम लोखंडे, अपनी बैटरी चालित तीन पहिया साइकिल से जा रहे थे।