घोड़ाडोंगरी: रानीपुर से रेणुका माता के धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
गुरुवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रानीपुर गांव से श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था रेणुका माता के प्रसिद्ध धाम के लिए रवाना हुआ। माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से अपनी यात्रा प्रारंभ की। यह पैदल यात्रा लगभग चार दिनों की है। यात्रा में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भक्त सम्मिलित हुए हैं।