शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके जल_ही_जीवन_है अभियान के तहत चोपना मंडल के ग्राम फुलबेरिया, ग्राम पंचायत बादलपुर में आयोजित जल जीवन मिशन अंतर्गत “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।