घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन, विशाल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर में निकली शोभायात्रा
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से घोड़ाडोंगरी शहर में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में हिंदू भाई-बहन शामिल होने के लिए घोड़ाडोंगरी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ किया गया, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, वक्ताओं के उद्बोधन और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।