बांसी: बांसी के सेखुई गांव में मकान में आग लगाने का मामला, 20 हजार नकद समेत सामान जलाया गया
बांसी तहसील के सेखुई गांव में बीती रात एक व्यक्ति पर झप्पर वाले मकान में आग लगाने का आरोप लगा। इस घटना में घर का सारा सामान, दो मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।