भीलवाड़ा: जिला अस्पताल परिसर से बाइकें उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जेल में बंद आरोपी निकला मास्टरमाइंड, 6 चोरी की बाइक्स बरामद
शहर की भीमगंज थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिलें चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुल्जिम की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।