बिहारीगंज: मोहनपुर एवं गमैल पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 284 मामलों की हुई सुनवाई
बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर और गमैल पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गमैल में 120 मामलों की सुनवाई में 79 का निष्पादन किया गया, जबकि 41 मामले लंबित रहे। वहीं मोहनपुर में 164 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 87 मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।