गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में कार को डीपर देने पर नशे में धुत युवक ने दिखाई पिस्टल, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद में युवकों की दबंगई से जुड़ा एक बड़ा मामला शनिवार रात करीब 8 बजे सामने आया। जहां राजनगर एक्सटेंशन में सड़क पर अनियंत्रित होकर कार चला रहे चालक को जब पीछे से आ रही कार के द्वारा डीपर दिया गया तो नशे में धुत कार सवार युवक ने पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास किया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।