गाज़ियाबाद: ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवती की मौत, महिला घायल
थाना ट्रोनिका सिटी इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने शनिवार शाम करीब 4 बजे स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां को गंभीर चोट आई है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक डंपर को लेकर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।