गाज़ियाबाद: आबकारी विभाग की टीम ने थाना टीलामोड़ क्षेत्र में छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया नष्ट
गाजियाबाद में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना टीला मोड़ क्षेत्र के रिस्तल, जावली और महमूदपुर के हिंडन खादर इलाकों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान आबकारी टीम ने लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और 400 किलोग्राम लहन बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।