गाज़ियाबाद: गोवर्धन पूजा के दिन गो-सेवा करने लोनी थाने पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर, गो माता का नामकरण कर लिया आशीर्वाद
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर शनिवार को गोवर्धन पूजा के दिन शाम करीब 4 बजे गो सेवा करने के लिए लोनी थाना पहुंचें। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक गाय की सेवा करते हुए गया का नामकरण भी किया और उनका नाम राधा रखा। बताया जाता है कि थाने में मौजूद गाय कुछ समय पहले लोनी कोतवाली के प्रभारी व उनके साथियों को मरणासन्न हालत में मिली थी।