गाज़ियाबाद: थाना मसूरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के मामले में खुलासा, ACP बोले- ट्रेन से टकराने से हुई इंजरी
थाना मसूरी क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के नीचे रेलवे ट्रैक के पास बीते शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे इस मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल तिवारी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया यह ट्रेन से टकरा जाने की वजह से कारित हुई एक्सीडेन्टल इंजरी प्रतीत हो रही है।