बिंद: ताजनीपुर के महादलित टोला में महादलित विकास शिविर का आयोजन किया गया
Bind, Nalanda | May 21, 2025 बिंद प्रखंड के ताजनीपुर के महादलित टोला में बुधवार को दोपहर 2 बजे महादलित विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर उद्दीन एवं सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं प्रखंड के विकास मित्र राजेश कुमार शामिल हुए। इस शिविर का उद्देश्य था डॉक्टर अंबेडकर सामग्र अभियान के तहत सरकार के द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को महादलित में ग्रसित करना.