बिंद: सैदपुर गांव से बिंद पुलिस ने मारपीट मामले में दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bind, Nalanda | May 18, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार को देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल बारह लोग घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। जहां मौके पर पहुंची 112 की गाड़ी मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।