बिंद: उत्तरथु गांव में शहीद सिकंदर राउत के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, परिजनों को दी सांत्वना
Bind, Nalanda | May 20, 2025 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को दोपहर 1 बजे कश्मीर में शहीद जवान सिकंदर राउत के पैतृक गांव बिंद प्रखंड के उत्तरथु गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद जवान सिकंदर राउत के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री ने शाहिद जवान के पत्नी,बच्चे व पिता समेत मौजूद सभी परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.