चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में भागवत कथा का चौथा दिन, आचार्य हिमांशु जी महाराज ने सुनाए कृष्ण लीला के प्रसंग
चक्रधरपुर की थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में भगेरिया परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को वृंदावन से पधारे श्रद्धेय आचार्य हिमांशु जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथा का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ।