काको: दरधा नदी पुल के पास फोर व्हीलर की टक्कर से नगमा गांव निवासी बाइक सवार दंपती घायल, मची अफरा तफरी
जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र में दरधा नदी पुल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान काको प्रखंड के नगमा गांव निवासी मुसीब खान और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है।