धनौरा: गजरौला हाईवे पर कार की खिड़की से स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
आपको बता दे की गजरौला शहर में कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते कार सवार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो सोमवार शाम 5:00 बजे वायरल हुआ है और यह वीडियो गजरौला हाईवे स्थित शहबाजपुर डोर का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।