धनौरा: गजरौला पुलिस ने छात्र के साथ छेड़छाड़ करने वाले सीएचओ को गिरफ्तार कर चालान किया
गजरौला में छात्रा से छेड़खानी करने वाले हेल्थ ऑफिसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह थाने से लंगड़ाता हुआ निकला। वह चल नहीं पा रहा था। दो पुलिसवाले उसे कंधा दे रहे थे। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने शुक्रवार को रोज-डे पर 11वीं की छात्रा को प्रपोज किया था। लड़की ने मना कर दिया तो उसने लड़की के साथ बदतमीजी की।