धनौरा: गजरौला जूबिलेंट फैक्ट्री के पास डीसीएम और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली आपस में टकराई, जाम लगा, चालकों में नोकझोंक
आपको बता दे की गजरौला जूबिलेंट फैक्ट्री के पास डीसीएम और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली आपस में टकरा गई, जिसके बाद चालकों में नोंकझोंक होने लगी। घटना सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने में जुटी।