धनौरा: गजरौला नगर पालिका से ईओ दीपिका शुक्ला को हटाया गया, एसडीएम को दिया गया चार्ज
नगर पालिका परिषद गजरौला से ईओ दीपिका शुक्ला को हटाकर नगर निकाय निदेशालय से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर एसडीएम धनौरा को चार्ज दिया गया है। डीएम द्वारा शासन को इस बाबत पत्र लिखा गया था, जिस पर शासन ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि सन 2024 जुलाई माह में ईओ दीपिका शुक्ला ने गजरौला पालिका का चार्ज ग्रहण किया था।