धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर के युवक ने बसपा नेता से जान का खतरा बताया, वीडियो किया वायरल
गजरौला नगर के जलालनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ खान ने वीडियो वायरल कर बसपा नेता से अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है। उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि बसपा नेता जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। मोहल्ले के ही कई लोगों की 50 बीघे से अधिक जमीन स्टांप पर बेच रखी है। नगर से बाहर चले गए लोगों की गाटा संख्या 75 में जमीन है।