टोंक: टोंक में अवैध बजरी के ओवरलोड ट्रकों से मंडावर में दहशत, मकान तोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
Tonk, Tonk | Jun 22, 2026 टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में अवैध बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक ग्रामीणों के लिए आफत बने हैं। सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मकान के बाहरी हिस्से को टक्कर मार दी। दीवार, मुख्य गेट और बिजली का खंभा ढह गया। ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।