तोपचांची: तोपचांची व हरिहरपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक,22 जनवरी को शांति ,सौहार्द व भाईचारा के साथ राम उत्सव मनाने की अपील
तोपचांची व हरिहरपुर थाना में शांति समिति की शुक्रवार को बैठक हुई । बैठक में आगामी22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन शांति, सौहार्द व भाईचारा के साथ राम उत्सव मनाने की अपील की गई । तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने कहा कि सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्यान रखे। कार्यक्रम करने की सूचना तोपचांची थाना में लिखित रूप से दे। तोपचांची सीओ ,प्रखंड प्रमुख , हरिहरपुर थाना प्रभारी सहित लोग मौजूद थे