तोपचांची: द चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने गोमो स्टेशन में मनाया महाभिनिष्क्रमण दिवस, कालका मेल के गार्ड व चालक को किया गया सम्मानित
द चैम्बर ऑफ कॉमर्स गोमो के द्वारा गोमो स्टेशन में महाभिनिष्क्रमण दिवस मनाया गया। कालका मेल के चालक व गार्ड को सम्मानित किया गया। बता दें कि गोमो स्टेशन से नेता सुभाष चंद्र बोस कालका मेल पकड़कर निकले थे, जिसके बाद उनकी कोई खबर नहीं लगी। नेता जी के गुम होने के कारण इस स्टेशन का नाम गोमो स्टेशन पड़ा था।