तोपचांची: खेशमी व खरियो पंचायत सचिवालय में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम, भारत को विकसित देश बनाने का लिया गया संकल्प
तोपचांची प्रखंड के खेशमी व खरियो पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को तोपचांची BDO फणीश्वर रजवार ,पूर्व जिला परिषद सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता हिरामन नायक, गोमो भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल ,पंचायत मुखिया सहित कई प्रखंड पदाधिकारी की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुई । केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया।