तोपचांची: बरवाडीह के समीप रिलायंस फ़्यूल हार्डकोक भट्ठा में धनबाद आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी, ज़रूरी कागजात व फाइलें की जब्त
तोपचांची प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोमो-हरण रोड में बरवाडीह के समीप रिलायंस फ़्यूल हार्डकोक भट्ठा में बुधवार को धनबाद आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम ने उक्त हार्डकोक भट्ठा से कई जरूरी कागजात, फ़ाइलें व कंप्यूटर जब्त किए हैं। देर शाम तक आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी जारी थी। बताया गया कि उक्त हार्डकोक भट्ठा कोयला कारोबारी अनिल गोयल का है।