तोपचांची: जीटी रोड दयाबास पहाड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड दयाबास पहाड़ के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में युवक आ गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही तोपचांची पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खबर संकलन करने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।