तोपचांची: चितरपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया प्रसारण, BJP ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन रहे मौजूद
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का तोपचांची प्रखंड के चितरपुर पंचायत में गुरुवार को सीधा प्रसारण किया गया। यहां भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, तोपचांची विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, किसान मित्र व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई।