कोईलवर: डाक पार्सल गाड़ी और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर, चालक बाल-बाल बचा, वीडियो हुआ वायरल
बक्सर–पटना फोरलेन पर मनभावन मोड़ और कोईलवर सिक्स लेन पुल के बीच डाक पार्सल गाड़ी और एक अज्ञात वाहन के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में डाक पार्सल की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार साम करीब 5:00 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त वाहन की स्थिति साफ देखी जा सकती है।