रायडीह: रायडीह के सुरसांग थाना क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद, पुलिस ने पहचान के लिए अपील जारी की
Raidih, Gumla | Jul 28, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरकेरा टंगरा टोली स्थित घोड़ा पहाड़ के समीप मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुरसांग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष तथा लंबाई करीब 5.5 फीट है।