सरिया प्रखंड के चौधरीडीह गांव के लिए यह गर्व का क्षण है। गांव के तीन युवकों का देश की सुरक्षा बलों में चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। चौधरीडीह निवासी बैजनाथ दास के पुत्र पिंकू कुमार दास एवं त्रिदेव दास के पुत्र राज दास का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में, जबकि सहदेव विश्वकर्मा के पुत्र शिबू विश्वकर्मा का बीएसएफ में चयन हुआ है। युवकों की इस