अथमलगोला: अथमलगोला के रामनगर दियारा से राइफल, दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ 4 लोग गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगो के हथियार के साथ इकट्ठा होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना की तैयारी की गुप्त सूचना पर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने छापेमारी कर मौके से एक राइफल, दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार सभी अथमलगोला के गंजपर के निवासी हैं