मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन परेड मैदान पर 12:20 बजे उतरा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर, कार से विंध्याचल के लिए हुए रवाना
पुलिस लाइन परेड मैदान पर उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 12:20 पर हेलीकॉप्टर उतरा। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह समेत अन्य भाजपा और अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।