बांका: बांका में डीएम एवं सभापति ने PNG गैस कनेक्शन का किया शुभारंभ, अब हर घर तक पहुंचेगा गैस कनेक्शन
Banka, Banka | May 5, 2026 बांका शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में पीएनजी गैस कनेक्शन सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे इस योजना का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। बताया गया की 3200 गैस कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित है।