गाज़ीपुर: ताइक्वांडो कोच से मिलने निकला 14 साल का दिव्यांशु लापता, वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मिली साइकिल और बैग, तलाश जारी
गाजीपुर में कक्षा नौ का 14 वर्षीय छात्र दिव्यांशु यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रविवार शाम वह ताइक्वांडो कोच से मिलने घर से निकला था। देर रात वीर अब्दुल हमीद सेतु पर उसकी साइकिल और बैग मिला, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। बैग में रखी कॉपी पर कोच का मोबाइल नंबर और ‘आई लव यू सर’ लिखा मिला। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश मे