निम्बाहेड़ा: नीमच-चित्तौड़ रोड पर नाकेबंदी के दौरान अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे अफीम के दूध को पुलिस ने किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रविवार को दिन में नाकाबंदी के दौरान वेन्यू कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा अवैध अफीम का दूध 2 किलो 740 ग्राम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया व वेन्यू कार ज़ब्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है।