जगदलपुर: गरीबों के हक पर डाका, बस्तर में 378 बोरी PDS चावल और ट्रक किया गया जब्त, तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
बस्तर में गरीबों के हक का राशन लगातार अवैध कारोबारियों के निशाने पर है। खाद्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास से 378 बोरी पीडीएस चावल और 6 बोरी पीडीएस चना जब्त किया है। जब्ती की कुल कीमत 7.5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।