फतुहा थाना परिसर में जमीनी विवाद निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने जनता दरबार लगाया है। थानाध्यक्ष सदानंद साह भी मौजूद रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने मिलकर कुल 8 मामलों में से पांच मामलों का निष्पादन कर दिया है। जबकि एक मामले को डीसीएलआर कार्यालय अग्रसारित किया गया है। वही दो मामले को दोनों पक्ष उपस्थित न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित कर दिया है।