बड़ौद: भावसार समाज मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव
बड़ौद नगर के भावसार समाज मंदिर में सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान की भव्य महाआरती आयोजित हुई, जिसमें समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक