झालरापाटन: अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड से अभद्रता, डॉक्टर के राउंड पर रोकने पर युवक ने की बदतमीजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड से बदतमीजी की। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आसपास ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान पिडावा क्षेत्र के खारपा निवासी बलवीर के रूप