टाटीझरिया: धरमपुर और बेड़म में प्रवचनों की अमृत वर्षा, आज प्राण-प्रतिष्ठा के साथ महायज्ञों का समापन
धरमपुर और बेड़म में प्रवचनों की अमृत वर्षा से सराबोर हो रहे श्रद्धालु, प्राण-प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ महायज्ञों का आज होगा समापन। धरमपुर में आज सजेगी भक्ति जागरण की शाम। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर और बेड़म गांव में आयोजित महायज्ञों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। आज दोनों ही स्थानों पर प्राण-प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन है।