बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को 12:00 बजे अकबरपुर प्रखंड की लेदहा पंचायत सरकार भवन में ‘पंचायत विकास दिवस’ के अवसर पर सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। ‘विकसित भारत–समृद्ध बिहार’ एवं ‘सतत विकास हेतु महिला हितैषी पंचायत’ की थीम पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया