देवेंद्रनगर: गर्मी में लू का खतरा बढ़ा, सावधानी बरतें: बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन की सलाह
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस संबंध में जानकारी रविवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई।