कटनी नगर: लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई, सरसो फिल्टरिंग से निकले वेस्ट से निकाल रहे थे तेल
चाका के पास स्थित लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में चल रही मसाला फैक्ट्रीयो पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर हुई है। लमतरा स्थित खाद्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। महावीर ट्रेडिंग सहित क्षितिज फ्रुड मसाला फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया गया। कार्यवाही के संबंध में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर आशीष तिवारी ने जानकारी दी।